जमुई के गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द रोपवे का निर्माण होगा. जिला वन पदाधिकारी के अनुसार, प्रसिद्ध महादेव मंदिर और नथुनिया पहाड़ के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है. इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा हेतु पहाड़ों पर सीढ़ियाँ भी बनाई जाएंगी.
जानिए कहां किया जाएगा निर्माण
बताते चलें कि इस रोपवे का निर्माण जमुई जिले के गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र में किया जाएगा. गिद्धेश्वर में अति प्रसिद्ध महादेव मंदिर है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. साल में कई बार यहां मेला लगाया जाता है. जबकि इसी जगह नथुनिया पहाड़ पर हनुमान जी का मंदिर भी है तथा लोग यहां करीब दो हजार मीटर की चढ़ाई करके पहुंचते हैं. इसी कारण इस जगह का चयन किया गया है. हाल ही में बिहार उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. अंशुमन यहां घूमने पहुंचे थे. जिसके बाद उन्होंने इस इलाके के विकास को लेकर कई सारे निर्देश दिए थे. जिसके बाद अब जिला वन्य पदाधिकारी तेजस जायसवाल ने कहा है कि इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. जल्दी ही गिद्धेश्वर में इसके निर्माण की रूपरेखा तैयार किया जाएगा.
पहले यहां बनने वाला था पहला रोपवे
बताते चलें कि जमुई जिले में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म स्थान है. जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के ही हरखार पंचायत के रजला गांव में भगवान महावीर की जन्मस्थली है, जहां देश-विदेश से जैन धर्मावलंबी पहुंचते हैं. यहां भव्य महावीर मंदिर का निर्माण किया गया है. जंगल के बीच स्थित यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. पहले सरकार के द्वारा यह योजना थी कि यहां रोपवे बनाया जाएगा, तथा हैंगिंग ब्रिज बनवाया जाएगा. लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया. इसके बाद अब गिद्धेश्वर का चयन किया गया है. जिला वन्य पदाधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही पहाड़ पर चढ़ने को लेकर सीढ़ियां भी बनाई जाएगी. इसके सहारे लोग पहाड़ की चोटी तक पहुंच सकेंगे. ऐसे में जल्दी ही जमुई के लोगों को रोपवे का सफर करने का मौका मिलेगा.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.