मृतका की पहचान अंजनी कुमारी पति छोटन मंडल के रूप में की गई।
जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खंतीपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां बंद कमरे में चूल्हा जलाकर सोने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैल गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसकी सास और दो बच्चे बेहोश हो गए।
यह घटना मकर संक्रांति के अवसर पर चावड़ी पर्व के लिए मिठाई और पकवान बनाने के बाद हुई। परिजनों ने जलता हुआ चूल्हा कमरे में ही छोड़ दिया था। अत्यधिक ठंड के कारण कमरे के सभी खिड़की-दरवाजे बंद थे, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो गई और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो गई।
शोभा देवी का अस्पताल में इलाज जारी है।
मृतका की पहचान अंजनी कुमारी पति छोटन मंडल के रूप में की गई। वहीं, बेहोश होने वालों में अंजनी की सास 58 वर्षीय शोभा देवी,7 वर्षीय इच्छा उर्फ ब्यूटी कुमारी और 5 वर्षीय अंकुश कुमार शामिल है।
मृतका के देवर पांडव मंडल ने बताया कि सुबह जब पिता ने दरवाजा नहीं खुलने पर आवाज दी, तो मैंने और ग्रामीणों की मदद से सीढ़ी घर से अंदर प्रवेश किया गया। उन्होंने कमरे का दरवाजा धक्का देकर खोला और सभी को बाहर निकाला। तत्काल उन्हें निजी वाहन से जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने अंजनी को मृत घोषित कर दिया।
पति गया था ससुराल
बच्चों को ऑक्सीजन दी गई, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और वे अब स्वस्थ बताए हैं। वहीं, शोभा देवी जामताड़ा के पारस अस्पताल में इलाजरत हैं। घटना के समय अंजनी कुमारी के पति छोटन मंडल अपने बीमार ससुर को देखने ससुराल गए हुए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.