Train Schedule Changed: आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने जनवरी 2026 में कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि जर्नी प्लान करने से पहले ट्रेनों की सही जानकारी कर लें, उसके बाद ही योजना बनाएं.
रद्द रहने वाली ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू दिनांक 25 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी. इसके अलावा 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस दिनांक 19 जनवरी 2026 को नहीं चलेगी.
आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ वाली ट्रेनें
विकास कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन सीमित किया गया है. 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस, 22 जनवरी 2026 से यात्रा प्रारंभ करने पर बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी. 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस दिनांक 19, 22 एवं 24 जनवरी 2026 को एनएससीबी गोमो से आंशिक रूप से संचालित होगी.
68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को गरबेटा तक ही जाएगी. वहीं 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू दिनांक 20 जनवरी 2026 को आद्रा से ही प्रारंभ होगी.
परिवर्तित मार्ग से चलेगी ट्रेन
18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस दिनांक 20, 21 एवं 24 जनवरी 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी.
घर से निकलने से पहले कर लें जानकारी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. इन अस्थायी परिवर्तनों से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है.
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि विकासात्मक कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पहले की तरह सामान्य कर दिया जाएगा. यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है. रेलवे प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि काम के दौरान जरूरत के मुताबिक और भी ट्रेनों के संचालन में बदलाव संभव है, जिसकी जानकारी समय-समय पर जारी की जाएगी. बेहतर होगा घर से निकलने से पहले डिटेल पता कर लें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.