ऐसे में अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो सुबह 11 बजे से पहले अपनी मंज़िल तक पहुंचने की कोशिश करें, अन्यथा वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना समझदारी होगी.
इन इलाकों से होकर निकलेगी शोभायात्राएं
शहर में आज तीन प्रमुख यात्राएं निकलेंगी.
नगर कीर्तन: गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी से साकची गुरुद्वारा तक
डहरे टुसू शोभायात्रा (डिमना): डिमना चौक से साकची आमबगान तक
डहरे टुसू शोभायात्रा (गम्हरिया): गम्हरिया से बिष्टुपुर होते हुए साकची आमबगान तक
इन यात्राओं के चलते कई मुख्य सड़कें प्रभावित रहेंगी
इन सड़कों पर लग सकता है भारी जाम
- मानगो क्षेत्र में मानगो पुल, डिमना रोड और मानगो-साकची मुख्य मार्ग पर दबाव रहेगा.
- साकची में हाथी-घोड़ा मंदिर रोड, पुराना एमजीएम अस्पताल रोड और आमबगान के आसपास की सड़कें सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी.
- इसके अलावा बिष्टुपुर मेन रोड, जुगसलाई थाना रोड, गोलमुरी मेन रोड और कालीमाटी रोड पर भी जाम की आशंका है.
जाम से बचने के लिए अपनाएं ये वैकल्पिक रास्ते
- आदित्यपुर से साकची जाने वाले लोग आदित्यपुर पुल के बाद बेली बोधवाला गैराज, वीमेंस यूनिवर्सिटी होते हुए गोपाल मैदान और फिर बिष्टुपुर गोलचक्कर से साकची जा सकते हैं.
- बिष्टुपुर से साकची जाने के लिए गरमनाला रोड और साकची थाना मार्ग बेहतर रहेगा.
- NH-33 की ओर जाने वाले वाहन साकची से मरीन ड्राइव और डोबो रोड का इस्तेमाल करें.
- मानगो से साकची आने-जाने वालों को मानगो पुल पर भीड़ होने की स्थिति में नया पुल या मरीन ड्राइव चुनने की सलाह दी गई है.
प्रशासन की खास तैयारियां
आज सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और 12 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. एम्बुलेंस, स्कूल बस और आपातकालीन सेवाओं को जाम से निकालने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं.
लोगों के लिए जरूरी सलाह
अगर बहुत जरूरी न हो, तो दोपहर में मुख्य सड़कों पर निकलने से बचें. गूगल मैप्स का इस्तेमाल करें और संभव हो तो दुपहिया वाहन से यात्रा करें, जिससे संकरी गलियों का लाभ मिल सके.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.