रिपोर्ट के अनुसार, आजाद नगर के जाकिरनगर रोड नंबर-14 निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान इस नेटवर्क को लीड कर रहा है. आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के बाद से अर्शियान पिछले सात-आठ वर्षों से फरार है. एनआईए और एटीएस की टीमें कई बार जमशेदपुर में उसकी तलाश करने पहुंची हैं.
एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जमशेदपुर में बड़ी संख्या में स्लीपर सेल सक्रिय हैं, जिनका सीधा या परोक्ष संबंध पाकिस्तान से है. बताया गया है कि इनमें से कई लोग पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण भी ले चुके हैं. इस गंभीर इनपुट के बाद राज्य सरकार स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक की तैयारी की जा रही है, जिसमें आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा.
रिपोर्ट के अनुसार, आजाद नगर के जाकिरनगर रोड नंबर-14 निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान इस नेटवर्क को लीड कर रहा है. आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के बाद से अर्शियान पिछले सात-आठ वर्षों से फरार है. एनआईए और एटीएस की टीमें कई बार जमशेदपुर में उसकी तलाश करने पहुंची हैं.
2016 में पकड़ा गया था घातकीडीह का अब्दुल शामी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अलकायदा से जुड़े आतंकी अब्दुल शमी को 18 जनवरी 2016 को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया था. खुफिया एजेंसियां पहले सें उस पर नजर रखे हुए थी, क्योंकि वह ओडिशा के कटक से 15 दिसंबर 2015 को गिरफ्तार किए गए आतंकी अब्दुल रहमान उर्फ कटकी के संपर्क में था. पृछताछ में सामनेआया था कि कटकी को ओडिशा और झारखंड में अलकायदा के लिए नेटवर्क तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी. इसी कड़ी में अब्दुल शमी जनवरी 2014 में दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था. वहीं से उसने हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया. जनवरी 2015 में भारत लौटने के बाद वह कटकी के संपर्क में रहा. 13 जनवरी 2016 को वह जमात में जाने की बात कहकर घर से निकला था और पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
आतंकियों के निशाने पर क्यों है जमशेदपुर
टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसी देश की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों की मौजूदगी के कारण जमशेदपुर राष्ट्रीय स्तर पर एक आम औद्योगिक केंद्र है. ऐसे प्रतिष्ठान आतंकी संगठनों के लिए हाई इंपैक्ट टारगेट माने जाते हैं. टाटानगर रेलवे स्टेशन के साथ राष्ट्रीय और राज्य मार्गों का मजबूत नेटवर्क शहर को लॉजिस्टिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण बनता है, जो किसी भी साजिश की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है. जमशेदपुर की उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और बिहार से सीधी कनेक्टिविटी है. इससे यह इलाका आवाजाही के लिए आसान और संदिग्धों के मूवमेंट को छिपाने में सहायक होता है. बीते वर्षों में अलकायदा और सिमी जैसे संगठनों से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी और छापेमारी की घटनाएं सामने आ चुकी है. इसके चलते सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी जमशेदपुर पर हुई है.
खुफिया एजेंसियों ने जमशेदपुर पुलिस को जमशेदपुर में स्लीपर सेल की सूचना दे दी है. इसके बाद जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोर्ड पर है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि पूर्व में भी जमशेदपुर में इस तरह की गतिविधियां देखी गई हैं. शहर से कई ऐसे लोग पकड़े गए हैं जो अंतर्राष्ट्रीय अपराधी थे. उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने इस तरह की रिपोर्ट दी है कि जमशेदपुर में एक दर्जन से अधिक स्लीपर सेल काम कर रहे हैं तो यह चिंता का विषय है. जिला प्रशासन को अपनी खुफिया टीम को सक्रिय कर उन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए.
जमशेदपुर कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि जमशेदपुर में पूर्व में भी अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन से जुड़े संदिग्ध पकड़े गए हैं. ऐसे में जब खुफिया एजेंसियां इस तरह की रिपोर्ट अगर सौंपती हैं तो जिला पुलिस को अलर्ट रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में बड़े-बड़े उद्योग घराने हैं. यंहा बड़ा रेलवे स्टेशन है. अगर इस तरह की रिपोर्ट खुफिया एजेंसियां दे रही हैं तो जमशेदपुर पुलिस को सतर्क रहना होगा और अपना खुफिया तंत्र मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि आतंकवादी शहर में किसी प्रकार की आतंकवादी घटना को अंजाम नहीं देख सकें.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.