Famous Temples In Jamshedpur: नया साल हर किसी के जीवन में नई उम्मीदें और नई शुरुआत लेकर आता है. जमशेदपुर में कई ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनके प्रति लोगों की गहरी आस्था है. मान्यता है कि नववर्ष के दिन इन मंदिरों में दर्शन और पूजा करने से साल भर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं जमशेदपुर और आसपास के पांच प्रमुख मंदिरों के बारे में.
नया साल हर किसी के जीवन में नई उम्मीदें और नई शुरुआत लेकर आता है. जमशेदपुर में कई ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनके प्रति लोगों की गहरी आस्था है. मान्यता है कि नववर्ष के दिन इन मंदिरों में दर्शन और पूजा करने से साल भर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं जमशेदपुर और आसपास के पांच प्रमुख मंदिरों के बारे में.

जमशेदपुर का गोल पहाड़ी मंदिर शहर का सबसे प्रसिद्ध और ऊंचाई पर स्थित मंदिर है. यहां भगवान शिव, हनुमान जी और भगवान राम की पूजा होती है. पहाड़ी पर स्थित होने के कारण यहां से पूरे शहर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है. मान्यता है कि नववर्ष के दिन यहां पूजा करने से जीवन की हर बाधा दूर होती है और मन को विशेष शांति मिलती है.

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, मनोकामना मंदिर श्रद्धालुओं की इच्छाओं की पूर्ति के लिए जाना जाता है. नए साल के दिन यहां भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और सच्चे मन से पूजा करते हैं. लोगों का विश्वास है कि यहां मां के दर्शन से रुके हुए काम पूरे होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भुवनेश्वरी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है. मां भुवनेश्वरी को संसार की पालनकर्ता माना जाता है. नववर्ष पर यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि मां भुवनेश्वरी की कृपा से परिवार में सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है.

बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर जमशेदपुर के सबसे व्यवस्थित और शांत मंदिरों में से एक है. भगवान श्रीराम को मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक माना जाता है. नए साल के दिन यहां दर्शन करने से जीवन में सही दिशा मिलती है और आत्मबल मजबूत होता है.

जादूगोड़ा क्षेत्र का रांकाड़ी मंदिर आदिवासी आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र है. यहां स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा होती है. नववर्ष पर यहां पूजा करने से प्राकृतिक शक्तियों का आशीर्वाद मिलता है और क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.