Jamshedpur Crime News: झारखंड के जमशेदपुर में बड़ी वारदात हुई है. JKLM नेता उमाकांत महतो की NH-33 स्थित एक निजी होटल में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या. बाइक सवार दो अपराधियों ने गालूडीह थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया. इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.
होटल में घुसकर मारी गोली
जानकारी के अनुसार उमाकांत महतो NH-33 स्थित एक निजी होटल में मौजूद थे. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोलियां लगने के बाद उमाकांत महतो वहीं गिर पड़े. जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी.
इलाके में भारी तनाव
JKLM नेता की हत्या की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई. जिसके बाद मौके पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद गालूडीह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी गई है. यह हत्या आपसी रंजिश में हुई है या इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण है. पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है. जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.