दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा विकासात्मक कार्यों के चलते 30 दिसंबर 2025 को टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. इनमें चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू, राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस और बिरमित्रपुर-बरसुआन पैसेंजर जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे के इस निर्णय से झारखंड और ओडिशा के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
ये एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को चक्रधरपुर–राउरकेला–चक्रधरपुर मेमू (68025/68026) पूरी तरह रद्द रहेगी. इसी दिन बिरमित्रपुर–बरसुआन–बिरमित्रपुर पैसेंजर (58152/58151) और राउरकेला–झारसुगुड़ा–राउरकेला मेमू (68029/68030) का संचालन भी नहीं होगा. इसके साथ ही यात्रियों के बीच लोकप्रिय राउरकेला–पुरी–राउरकेला एक्सप्रेस (18125/18126) भी 30 दिसंबर को रद्द रहेगी. इन ट्रेनों के रद्द रहने से टाटानगर के जरिए ओडिशा और झारखंड के विभिन्न इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
ये गाड़ियां पहले से हैं रद्द
वहीं आद्रा मंडल में भी विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू (68046/68045) 30 दिसंबर को नहीं चलेगी. आद्रा–बराभूम–आद्रा मेमू (68053/68054) 4 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी. इसके अलावा आद्रा–भागा–आसनसोल मेमू (68077/68078) 30 दिसंबर, 3 जनवरी और 4 जनवरी को रद्द रहेगी. आद्रा–आसनसोल–आद्रा मेमू (68061/68062) 29 दिसंबर, 2 जनवरी और 4 जनवरी को नहीं चलेगी. वहीं भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह मेमू (68079/68080) का संचालन 1 जनवरी 2026 को रद्द रहेगा.
ये ट्रेनें भी प्रभावित
कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से सीमित (शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन) किया गया है. झारग्राम–धनबाद–झारग्राम एक्सप्रेस (18019/18020) 29 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी. बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) को गोमो स्टेशन तक सीमित किया गया है. सबसे अहम बात यह है कि टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू (68056/68060) 30 दिसंबर को केवल आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी. इसके अलावा आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू (68055/68056) 31 दिसंबर को आद्रा स्टेशन से ही शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी.
इन सभी बदलावों का सीधा असर टाटानगर स्टेशन से जुड़े आसनसोल, आद्रा, धनबाद और राउरकेला रेलखंड पर पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी स्टेशन से अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.