दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के कारण जनवरी 2026 के पहले पखवाड़े में रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. आसनसोल, आद्रा और बराभूम रूट की कई मेमू ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है. यात्रियों को यात्रा से पूर्व संशोधित समय सारणी देखने की सलाह दी गई है.
रद्द की गई ट्रेनें
- आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू (68046/68045) 6 जनवरी 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी.
- आद्रा–बराभूम–आद्रा मेमू (68053/68054) 8 और 11 जनवरी को नहीं चलेगी.
- आद्रा–भागा–आद्रा मेमू (68077/68078) 6 और 10 जनवरी को रद्द रहेगी.
- आसनसोल–आद्रा मेमू (68061/68062) 5, 8 और 11 जनवरी को रद्द की गई है.
इन ट्रेनों के रद्द होने से टाटानगर से आसनसोल, आद्रा और आसपास के औद्योगिक इलाकों में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
आंशिक रद्दिकरण
- झारग्राम–धनबाद–झारग्राम एक्सप्रेस (18019/18020) 5 से 9 जनवरी और 11 जनवरी को बोकारो स्टील सिटी से ही समाप्त/प्रारंभ होगी.
- बर्धमान–हटिया–बर्धमान मेमू (13503/13504) 5 से 11 जनवरी तक एनएससीबी गोमो से चलेगी.
- टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू (68056/68060) 6 जनवरी को आद्रा से ही चलेगी.
- आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (63594/63593) 5, 8 और 11 जनवरी को आद्रा से सीमित रहेगी.
- आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू (68055/68056) 7 जनवरी को भी आद्रा से ही परिचालित होगी.
- आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू (68090/68089) 6 जनवरी को चंद्रकोना रोड से चलेगी.
डायवर्ट की गई ट्रेन
टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस (18601), जो झारखंड के यात्रियों की जीवनरेखा मानी जाती है, 6 जनवरी 2026 को चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से डायवर्ट होकर चलेगी. इससे यात्रा समय में बदलाव संभव है.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टाटानगर से यात्रा करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें. रेलवे को इस असुविधा के लिए खेद है, लेकिन भविष्य में बेहतर रेल सुविधाओं के लिए यह कार्य आवश्यक बताया गया है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.