जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित दाईगुटु कावेरी रोड पर उर्मिला देवी के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घर का ताला तोड़ा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग लगने के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फिलहाल, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.