तमाम परेशानियों के बावजूद लिखना नहीं छोड़ा
यह कोई आम कवि सम्मेलन या कहानी पाठ नहीं होगा. यहां लेखक अपनी किताबों की बातें कम और अपनी जिंदगी के अनुभव ज़्यादा साझा करेंगे. वे बताएंगे कि लेखक बनने का सफर कितना आसान या मुश्किल रहा. कई लेखकों को शुरुआत में अपनी रचनाएं छपवाने में दिक्कत हुई, कुछ को बार-बार रिजेक्शन झेलना पड़ा, तो कुछ को घर-परिवार और समाज से भी सपोर्ट नहीं मिला. लेकिन इन सब मुश्किलों के बावजूद उन्होंने लिखना नहीं छोड़ा.
यह शाम दे सकती है नई उम्मीद
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यही है कि यहां चमक-दमक वाली सफलता की बातें नहीं, बल्कि असली संघर्ष की कहानियां सुनने को मिलेंगी. जब कोई लेखक खुलकर बताता है कि उसने किन हालात में लिखना शुरू किया, कैसे खुद पर भरोसा बनाए रखा और कैसे धीरे-धीरे पहचान बनाई, तो यह सुनना खासकर युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक होता है. जो लोग लिखना चाहते हैं, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, उनके लिए यह शाम नई उम्मीद दे सकती है.
मंच पर शहर के कई जाने-माने और अनुभवी साहित्यकार मौजूद रहेंगे. उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी. लेकिन इस संध्या का फोकस किसी की उपलब्धियों की लिस्ट गिनाना नहीं, बल्कि उस सफर को समझना है जो हर लेखक अपने अंदर चुपचाप तय करता है.
केवल किताबों तक सीमित नहीं, आम जिंदगी से जोड़ना लक्ष्य
“कलम का कारवां” का मकसद साहित्य को सिर्फ किताबों और बड़े शब्दों तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उसे आम जिंदगी से जोड़ना है. यह दिखाना है कि साहित्य हमारे आसपास के अनुभवों, भावनाओं और संघर्षों से ही जन्म लेता है. जब हम किसी लेखक की असली कहानी सुनते हैं, तो हमें उसकी रचना और भी गहराई से समझ आने लगती है.
इस दिन होगा प्रोग्राम
यह खास साहित्यिक संध्या 21 फ़रवरी, शनिवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक, बिष्टुपुर स्थित कैफै रीगल में आयोजित होगी. साहित्य से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम पाठकों के लिए भी यह एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है. लिखने-पढ़ने का शौक है तो इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हों.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.