Jamshedpur Valentine Special Restaurants: वैलेंटाइन डे पर जमशेदपुर के इन खास रेस्टोरेंट्स में अपने पार्टनर को ले जाएं. यहां का एबियांस, फूड सभी कुछ रोमांटिक कपल्स को पसंद आता है. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे पर इन जगहों को खासतौर से सजाया गया है.
वैलेंटाइन डे आते ही स्टील सिटी जमशेदपुर का माहौल भी रोमांटिक हो जाता है. शहर के कई कैफे और ओपन-एयर रेस्टोरेंट कपल्स के लिए खास सजावट, कैंडल-लाइट टेबल और सॉफ्ट म्यूजिक की तैयारी करते हैं, ताकि लोग अपने पार्टनर के साथ शांति से कुछ खास पल बिता सकें. अगर आप भी इस बार पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो शहर की ये जगहें सबसे अलग अनुभव देती हैं.

एटमॉस्फियर लाउंज एंड किचन (सोनारी, मरीन ड्राइव) – यह जगह नदी किनारे है, रेस्टोरेंट शाम के समय सबसे खूबसूरत लगता है. हल्की हवा, धीमी रोशनी और खुला बैठने का इंतजाम इसे बेहद रोमांटिक बना देता है. यहां कपल्स कबाब, तंदूरी डिश, बिरयानी और मॉकटेल्स के साथ आराम से घंटों बैठना पसंद करते हैं. सूर्यास्त के बाद का नज़ारा यहां डेट को और खास बना देता है.

सेल्सियस रूफटॉप रेस्टो एंड लाउंज (साकची) – ऊंचाई से दिखती शहर की रोशनी और टेबल पर जलती कैंडल इस जगह को युवाओं की पहली पसंद बनाती है. यहां पिज्जा, पास्ता, चाइनीज स्नैक्स और कॉफी-मॉकटेल कॉम्बो काफी लोकप्रिय हैं. फोटो क्लिक करने के लिए भी यहां कई आकर्षक कॉर्नर बने रहते हैं, इसलिए वैलेंटाइन वीक में यहां अच्छी भीड़ रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मिराकी कल्नरी बार एंड किचन (टाटा-रांची रोड) – थोड़ा शहर से बाहर होने की वजह से यहां शोर-शराबा कम और प्राइवेसी ज्यादा मिलती है. कई कपल्स लॉन्ग ड्राइव के बाद यहां डिनर प्लान करते हैं. नॉर्थ इंडियन, ग्रिल्ड डिश और खास डेजर्ट प्लेटर यहां की पहचान हैं. शांत माहौल इसे आरामदायक डेट के लिए बेहतर बनाता है.

मोका कैफे एंड बार (बिष्टुपुर) – कैफे-स्टाइल डेट के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है. हल्का म्यूजिक, वुडन इंटीरियर और आरामदायक सीटिंग कपल्स को लंबी बातचीत का मौका देता है. यहां कॉफी, ब्राउनी, पैनकेक, पास्ता और शेक्स सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाते हैं. वैलेंटाइन वीक में खास सजावट माहौल को और प्यारा बना देती है.

Aurous रेस्टो लाउंज – कैंडल-लाइट और रूफटॉप का परफेक्ट कॉम्बिनेशन. बिष्टुपुर स्थित यह रेस्टोरेंट वैलेंटाइन डेट के लिए तेजी से कपल्स की पसंद बन रहा है. रूफटॉप स्टाइल सीटिंग, हल्की लाइटिंग और शांत म्यूजिक इसे रोमांटिक बना देता है. यहां शाम के समय टेबल पर कैंडल सजावट भी की जाती है जिससे माहौल और खास हो जाता है. यहां नॉर्थ इंडियन, चाइनीज, सिज़लर और स्पेशल मॉकटेल्स सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाते हैं. जो कपल्स ज्यादा भीड़ से दूर बैठकर आराम से बात करना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह काफी बेहतर मानी जाती है. वैलेंटाइन डे पर यहां पहले से बुकिंग कराना जरूरी होता है क्योंकि सीट जल्दी भर जाती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.