सामने पहाड़, पास में नदी, चारों तरफ हरियाली
इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी ताकत इसकी लोकेशन है. सामने दलमा पहाड़ों का दृश्य, पास में डैम का शांत नीला पानी और चारों तरफ हरियाली – यह माहौल इसे शहर की भीड़भाड़ से अलग एक सुकूनभरी जगह बनाता है. यहां रहने वालों को न सिर्फ साफ हवा और प्राकृतिक वातावरण मिलेगा, बल्कि मानसिक शांति और बेहतर हेल्दी लाइफस्टाइल का भी अनुभव होगा. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा संतुलित वातावरण मिलना अपने आप में बड़ी बात है.
अपार्टमेंट के बावजूद खुलापन
प्रोजेक्ट को बहुत सोच-समझकर डिजाइन किया गया है. कुल 3.86 एकड़ में फैले इस परिसर का बड़ा हिस्सा हरियाली और ओपन स्पेस के लिए रखा गया है. गार्डन, वॉकिंग एरिया और खुले स्थान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए उपयोगी हैं. यहां रहने वाले परिवारों को अपार्टमेंट में रहते हुए भी खुलापन महसूस होगा, जो आमतौर पर बड़े शहरों के प्रीमियम प्रोजेक्ट्स में देखने को मिलता है.
करोड़ों के हैं फ्लैट
अब बात करें फ्लैट्स और उनकी कीमतों की. इस प्रोजेक्ट में कुल 230 फ्लैट हैं, जिनमें 224 सिंप्लेक्स और 6 पेंटहाउस शामिल हैं. 3 बीएचके फ्लैट दो साइज में उपलब्ध हैं. पहला 3 बीएचके लगभग 1665 स्क्वायर फीट का है, जिसकी कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपये रखी गई है, और ऐसे 56 फ्लैट हैं. दूसरा 3 बीएचके 1930 स्क्वायर फीट का है, जिसकी कीमत लगभग 1.35 करोड़ रुपये है, और ऐसे 112 फ्लैट उपलब्ध हैं. वहीं 4 बीएचके फ्लैट 2450 स्क्वायर फीट के हैं, जिनकी कुल संख्या 56 है और प्रत्येक की कीमत करीब 1.85 करोड़ रुपये है.
पेंट हाउस और महंगे
लक्ज़री पसंद करने वालों के लिए यहां 6 पेंटहाउस भी बनाए जा रहे हैं. इनमें से चार पेंटहाउस 3060 स्क्वायर फीट के हैं, जिनकी कीमत करीब 2.90 करोड़ रुपये है. बाकी दो पेंटहाउस 2610 स्क्वायर फीट के हैं और उनकी कीमत लगभग 2.78 करोड़ रुपये रखी गई है. इतनी कीमत देने वाले खरीदारों को उसी स्तर की सुविधाएं भी मिलती हैं.
ये सुविधाएं भी मिलेंगी
करीब 21,700 स्क्वायर फीट में बना शानदार क्लब हाउस इस प्रोजेक्ट की खास पहचान है. बच्चों और बड़ों के लिए अलग स्विमिंग पूल, जिम, योगा स्पेस, इंडोर गेम्स, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बच्चों के झूले और सैंड प्ले एरिया जैसी सुविधाएं यहां मौजूद हैं. साथ ही लगभग 100 लोगों के लिए बैंक्विट हॉल होने से पारिवारिक कार्यक्रम परिसर के अंदर ही किए जा सकते हैं. हर फ्लैट को दो अंडरग्राउंड कार पार्किंग भी मिलती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.