Train Cancellation News: आद्रा रेल मंडल में 27 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा. इस वजह से कई ट्रेनें रद्द होंगी, कुछ का मार्ग बदल जाएगा. पैसेंजर्स से अपील है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेट्स जांच लें.
कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द
ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है. आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू (68090/68089) 30 जनवरी और 1 फरवरी को नहीं चलेगी. झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस (18019/18020) 28 जनवरी को रद्द रहेगी. इसके अलावा आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू (68046/68045) 27 और 29 जनवरी को निरस्त कर दी गई है. इन ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को विशेष परेशानी होने की संभावना है.
गंतव्य से पहले ही रोक दी जाएंगी
कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा. झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस 27, 29, 30 जनवरी और 1 फरवरी को केवल बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी. बोकारो और धनबाद के बीच यह सेवा स्थगित रहेगी. वहीं वर्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) 27 जनवरी से 1 फरवरी तक गोमो स्टेशन तक ही संचालित होगी. गोमो से हटिया के बीच यात्रियों को अन्य ट्रेनों या वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना होगा.
इन ट्रेनों में भी हुआ बदलाव
टाटा–हटिया एक्सप्रेस (18601) का मार्ग भी अस्थायी रूप से बदला गया है. यह ट्रेन 27, 28 और 31 जनवरी को अपने सामान्य मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला के स्थान पर चांडिल–गुलीडीह–मुरी होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रा समय में हल्का बदलाव संभव है.
बक्सर–टाटा एक्सप्रेस (18184) 27 और 29 जनवरी को बक्सर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 60 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी. रेलवे ने यात्रियों को समय में बदलाव को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पहुंचने की सलाह दी है.
यात्रा से पहले ट्रेन का लाइव स्टेट्स चेक कर लें
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ये सभी बदलाव ट्रैक, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए किए जा रहे हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जांच लें, अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर अद्यतन जानकारी प्राप्त करें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.