{“_id”:”69a73325ee77e70f6d0b5656″,”slug”:”jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-129655-2026-03-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kathua News: वॉकथॉन से लैंगिक समानता का दिया संदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:44 AM IST
हीरानगर में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर निकाली गई रैलीजागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
हीरानगर। महिला सप्ताह समारोह के अंतर्गत हीरानगर में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए एक वॉकथॉन के साथ-साथ महिला कानूनों व साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। वॉकथॉन की शुरुआत बस स्टैंड से होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बीडीओ कार्यालय में संपन्न हुई।
इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी बरनोटी वर्षा रानी ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। तहसीलदार अनूप कुमार ने साइबर सुरक्षा विषय पर प्रतिभागियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। सीडीपीओ हीरानगर प्रिया लक्ष्मी ने महिला केंद्रित कानूनों, कानूनी उपचारों और उत्पीड़न एवं हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए उपलब्ध सहायता तंत्र के बारे में जानकारी दी। एसडीएम हीरानगर ने एक सुरक्षित एवं समावेशी समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की घटना की निर्भीक होकर रिपोर्ट करने और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने का आह्वान किया।