संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:59 AM IST
तरनजीत सिंह,
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
{“_id”:”6962a8931e7ac7977608948e”,”slug”:”jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-128079-2026-01-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kathua News: कठुआ के तरनजोत सिंह का चयन अंडर-19 हॉकी टीम में, उदयपुर में खेलेंगे राष्ट्रीय स्कूल गेम्स”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:59 AM IST
तरनजीत सिंह,
कठुआ। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की अंडर-19 बॉयज हॉकी टीम में कठुआ के खिलाड़ी तरनजोत सिंह का चयन होने पर हॉकी क्लब लच्छीपुर ने खुशी जताई है। क्लब के अनुसार वह अब प्रतिष्ठित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स हॉकी चैम्पियनशिप 2025–26 में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 12 से 17 जनवरी 2026 तक उदयपुर, राजस्थान में आयोजित की जाएगी।
क्लब के अनुसार तरनजोत सिंह कठुआ जिले से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। यह उपलब्धि उनके अनुशासित प्रशिक्षण, कठिन परिश्रम और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। उनकी प्रतिभा ने उन्हें अपने साथियों से अलग पहचान दिलाई है। हॉकी क्लब लच्छीपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस चयन पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तरनजोत की सफलता क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। क्लब ने दोहराया कि वह जमीनी स्तर पर प्रतिभा को निखारने और हर स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका पूरा हॉकी क्लब लच्छीपुर ने तरनजोत सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.