Jalore News : जालोर जिले के धनेरिया इलाके में नर्मदा नहर में कूदकर युवक, युवती और 7 साल की बच्ची ने जान दी. 10 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद हुए. घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी मानी जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने लगातार कई घंटों तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया.
नर्मदा नहर में कूदकर युवक-युवती और बच्ची ने दी जान
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने लगातार कई घंटों तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया. बताया जा रहा है कि नहर के किनारे एक मोटरसाइकिल मिलने के बाद ही युवक और युवती के नहर में कूदने की आशंका मजबूत हुई थी. इसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया.
10 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
यह मामला जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र के धनेरिया इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार सिवाड़ा की सरहद में गुजर रही नर्मदा नहर में युवक और युवती के कूदने की आशंका के बाद तलाश शुरू की गई. करीब 10 घंटे तक SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर नहर में लगातार तलाश करते रहे. आखिरकार तलाश के दौरान युवक, युवती और 7 साल की बच्ची के शव नहर से बरामद कर लिए गए. तीनों के शव मिलने के बाद इलाके में माहौल काफी गमगीन हो गया.
नहर किनारे मोटरसाइकिल मिलने से बढ़ी आशंका
पुलिस को नहर के किनारे एक मोटरसाइकिल मिली थी. इसी के बाद यह शक गहरा गया कि युवक और युवती ने नहर में छलांग लगाई हो सकती है. इसके बाद प्रशासन ने तुरंत SDRF और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया. बताया जा रहा है कि युवक खिरोड़ी गांव का रहने वाला था, जबकि युवती मालवाड़ा की निवासी बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी में इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है.
दो दिन पहले बच्ची को लेकर घर से निकली थी युवती
जानकारी के अनुसार युवती करीब दो दिन पहले अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी. वह अपने साथ 7 साल की बच्ची को भी लेकर गई थी. इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक और युवती ने इतना बड़ा कदम उठाया. तीनों शवों को नहर से निकालकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.