UP CM Yogi Adityanath Jalore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को जालोर पहुंचेंगे. इस दौरान वे ऐतिहासिक सिरे मंदिर में आयोजित 375वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे. धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संत-महाात्माओं के शामिल होने की संभावना है. प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना करेंगे.
सीएम योगी का जालोर दौरा: सिरे मंदिर में महायज्ञ और धर्मसभा में होंगे शामिल…
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर चित्तौड़ से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे और लगभग 2 बजकर 45 मिनट पर जालोर के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ग्राउंड स्थित हेलीपेड पर पहुंचेंगे. यहां से वे सिरे मंदिर के लिए रवाना होंगे और शाम को मंदिर परिसर में संतों और आयोजकों से मुलाकात करेंगे.
श्रद्धालु और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरे मंदिर धाम में ही रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद 16 मार्च की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर रत्नेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और चल रहे महायज्ञ की पूर्णाहुति देंगे. इसके बाद सुबह 10 बजे सिरे मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल धर्मसभा को संबोधित करेंगे. इस धर्मसभा में संत समाज, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे.
प्रशासन और आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां
धर्मसभा के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर हेलीकॉप्टर से जोधपुर के लिए रवाना होंगे. जोधपुर एयरपोर्ट से वे हवाई मार्ग के जरिए उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे. सीएम योगी के इस दौरे को लेकर सिरे मंदिर धाम और जालोर जिले में प्रशासन और आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं.
आस्था के केंद्र सिरे मंदिर
सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को लेकर जालोर और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सिरे मंदिर धाम में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालु और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं. मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं संत समाज और श्रद्धालुओं में भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है. लोगों का कहना है कि प्रदेश के बाहर से किसी बड़े नेता का इस ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र सिरे मंदिर में आगमन जिले के लिए गौरव की बात है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.