जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लीटर शराब जब्त की है। सोमवार शाम देचु रोड स्थित बोकड़ा गांव की बागरियों की ढाणी में दबिश देकर घर में चल रही अवैध भट्टी पकड़ी गई और 26 साल के आरोपी जितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके पर तैयार हो रही शराब और करीब 150 से 200 लीटर मिश्रित घोल नष्ट कर मामला दर्ज किया है। मुखबिर सूचना पर दबिश थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बोकड़ा गांव में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार शाम दबिश दी गई। घर के आगे छपरे में चल रही थी भट्टी पुलिस ने बोकड़ा निवासी जितेश कुमार पुत्र गजाराम को उसके घर के आगे बने छपरे से पकड़ा। वहां स्टील के ड्रम में अवैध भट्टी लगाई गई थी। ड्रम में लगी नली के जरिए प्लास्टिक के जरीकैन में बूंद बूंद कर शराब भरी जा रही थी। 5 लीटर शराब जब्त, घोल नष्ट कार्रवाई के दौरान 5 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बनाने में उपयोग हो रहा करीब 150 से 200 लीटर मिश्रित घोल मौके पर ही नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.