जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी मंगलाराम पुरोहित ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है, जब परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से पत्नी और दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही भीनमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक नमूने एकत्रित किए।
पढ़ें: राजसमंद में महिला का शव तालाब से बरामद, आरोपी हिरासत में; पूछताछ जारी
प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण घरेलू विवाद या पारिवारिक क्लेश माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने आरोपी मंगलाराम पुरोहित को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दासपा गांव में शोक और भय का माहौल है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.