जालंधर जिले के लाडोवाली रोड स्थित अर्जुन नगर में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने पति और ससुराल परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। मृतक की पहचान अर्जुन नगर निवासी पूजा के रूप में हुई है। बता दे कि रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर परिवार को सूचित किया। इसके बाद पूजा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूजा के पिता रमेश कालिया ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी 18 अप्रैल 2024 को अमृतसर के रमेश नगर निवासी सेना में तैनात क्लर्क हरीश से की थी।
ससुराल पक्ष पर आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल परिवार दहेज के लिए पूजा को परेशान करने लगा था। रमेश कालिया के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उनका दामाद हरीश तलाक लेना चाहता था, लेकिन पूजा तलाक देने को तैयार नहीं थी और वह हरीश के साथ रहना चाहती थी। एक दिन पहले गई थी ससुराल पिता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले पूजा अमृतसर स्थित अपने ससुराल गई थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर से वापस भेज दिया। घर लौटने के बाद पूजा ने कहीं से जहरीला पदार्थ खरीदकर खा लिया और सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी आत्महत्या का कारण बताया। मामले की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना बारादरी के एएसआई विनय कुमार ने बताया कि उन्हें महिला द्वारा ससुराल परिवार से परेशान होकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। एएसआई विनय कुमार ने पुष्टि की कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.