कांग्रेस नेत्री आप में शामिल होने की सांकेतिक फोटो।
जालंधर।पंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आज जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
सूत्रों के अनुसार, काजी मंडी स्थित वार्ड नंबर-23 की कांग्रेस पार्षद आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने जा रही हैं। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चा है।
गौरतलब है कि नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर-23 से कांग्रेस नेत्री ने आप की उम्मीदवार गंगा देवी को हराया था। अब उसी वार्ड की पार्षद का आप में जाना राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है।
सूत्र बताते हैं कि यह राजनीतिक घटनाक्रम सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को सीधा फायदा पहुंचा सकता है और शहर की राजनीति की दिशा बदलने की क्षमता रखता है। वहीं, विपक्षी खेमे में इस संभावित राजनीतिक फेरबदल को लेकर बेचैनी का माहौल है।
हालांकि, पार्टी स्तर पर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसको लेकर औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.