फगवाड़ा के ईएसआई (ESI) अस्पताल के बाथरूम से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। अस्पताल में प्लंबर के तौर पर काम करने वाले बिक्रम ने बताया कि उन्हें बाथरूम से लगातार पानी बहने की आवाज सुनाई दी। जब वह वहां पहुंचे तो बाथरूम अंदर से बंद था और नल खुला हुआ था। दीवार के ऊपर से झांकने पर उन्होंने एक युवक को जमीन पर गिरा हुआ देखा, जिसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कैसे हुई मौत एंबुलेंस ड्राइवर दीपक ने बताया कि पुलिस ने उन्हें ईएसआई अस्पताल से शव को सिविल अस्पताल ले जाने के लिए सूचित किया था। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और शव को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने पुष्टि की कि युवक को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और न ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सका है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.