पंजाब की मशहूर सूफी गायिका सुल्ताना नूरां के देवर का निधन हो गया है। निधन कैसे हुआ, इसकी जानकारी परिवार ने शेयर नहीं की है। हालांकि इसका एक वीडियो सुल्ताना नूरां ने अपने फेसबुक और इस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर सुल्ताना नूरां न
नौजवान अफजल भाई इस दुनिया को छोड़कर चला गया इस दौरान सुल्ताना नूरां ने भावुक होते हुए कहा -नौजवान अफजल भाई इस दुनिया को छोड़कर चला गया। अल्लाह पाक उसे जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए। उनके शब्दों से साफ झलक रहा था कि यह नुकसान परिवार के लिए कितना बड़ा है। मोहल्ले और रिश्तेदारों में भी शोक का माहौल है और लोग अफजल के निधन पर गहरी संवेदना जता रहे हैं।
लेकिन अभी तक अफजल की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। न तो परिवार की ओर से और न ही किसी आधिकारिक स्रोत से इसकी वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार की तैयारियां परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार की जा रही हैं। इस दुखद घटना ने नूरां परिवार ही नहीं, बल्कि उनके चाहने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.