जालंधर में हाइट सोसाइटी में कक्षा 9वीं की छात्रा ने स्कूल बिल्डिंग की छठीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि परिजनों ने हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बेटी के पैर में क
इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक छात्रा की पहचान 16 वर्षीय निवासी अर्बन स्टेट के रूप में हुई है।
अस्पताल के बाहर बच्ची के परिजन विलाप करते हुए।
टेनिस कोर्ट में खेलने के लिए गई थी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूमिका हाइट सोसाइटी स्थित क्रेंबिज स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार को वह स्कूल में बने टेनिस कोर्ट में खेलने के लिए गई थी। परिजनों को सूचना मिली कि भूमिका ने छठीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। इस सूचना के बाद परिजन आनन फानन में स्कूल परिसर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
भूमिका के पिता सुनील सिंगला ने कहा कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया है। बेटी के पैर में कट का निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग।
हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.