जालंधर नगर निगर से रिटायर कर्मचारी ने घर में आत्महाद कर लिया। आग देख परिवार ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर बचाने की कोशिश की मगर हवा के कारण हवा फैलने से नहीं निकाल पाए। परिवार के सामने ही व्यक्ति जल गया।
घटना चौगिट्टी चौक के अवतार नगर की शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे की है। मृतक की पहचान सोहन सिंह (60) के रूप में हुई है। परिवार ने बताया कि सोहन सिंह घर की छत पर बने कमरे में सोते थे। उन्होंने अपने कमरे में आग लगा दी और फिर उसी में कूदकर सुसाइड कर लिया। परिवार ने चीखें सुनीं तो घर की छत पर पहुंचे। मौसम खराब की वजह से हवा चल रही थी जिससे देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। परिवार को कोई सदस्य सोहन को बचा नहीं पाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सोहन सिंह की मौत हो चुकी थी। थाना रामामंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बेटे ने कहा कर्ज के लेकर परेशान रहते थे पिता
मृतक के बेटे विवेक ने बताया कि उनके पिता नगर निगम से रिटायर थे और कर्ज को लेकर काफी परेशान रहते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े चार बजे चीखों और पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। थानाथाना रामामंडी की पुलिस कर रही जांच
रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कमरा पूरी तरह जल चुका था। उन्हें घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सोहन सिंह कर्ज से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.