दो महिला पाकेटमारों को थाने ले जाती पुलिस।
जालंधर के ज्योति चौक के पास स्थित रैनक बाजार में रविवार को पुलिस ने दो महिला पाकेटमारों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाके में खरीदारी करने आई महिलाओं और राहगीरों की जेब काट रही थीं। मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता और पुलिस की
रैनक बाजार में संडे बाजार लगा हुआ था, जहां कपड़े, जूते और घरेलू सामान खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान दो महिलाएं संदिग्ध रूप से लोगों के आसपास घूमती नजर आईं। रैनक बजार से कुछ दूरी पर ही थाना नं 4 की चौकी है आए दिन इस बाजार में पुलिस चेकिंग अभियान चलाती रहती है इसी चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों महिला चोरों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों महिलाएं पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रही हैं।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रैनक बाजार और संडे बाजार में भीड़ के कारण पॉकेटमारी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाजार में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.