जालंधर के फिल्लौर में देर रात हुए हादसे के बाद हंगामा करते लोग।
जालंधर के फिल्लौर के पास रात 11 बजे एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने रोड पर उतरकर हंगामा किया और खराब रोड के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों काे शांत करवाने के मौके पर फिल्लौर थाने की पुलिस पहुंच ग
रात 11 बजे लोगों ने रोड बंद कर जाम लगा दिया इस घटना को लेकर गांव वासियों ने रोड पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। रात 11 बजे गांव वासियों द्वारा अपरा से फिल्लौर तक नया शहर रोड बंद कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को घंटों लग गए। लोगों ने मांग कि की उनकी समस्या का समाधान किया जाए और रोड को कल तक बनाया जाए। तभी वे महिला के शव को उठाने देंगे। लोगों ने कहा कि यहां पानी जमा होने की समस्या को कई बार BDPO को बताया गया, लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया जिससे आज ये हादसा हुआ है। नायब तहसीलदार ने कार्रवाई कर लोगों को शांत करवाया प्रदर्शन करने के लिए जुटे लोगों ने कहा कि यहां पर पानी कि निकासी नहीं है। इससे घरों से निकलने वाला सारा पानी रोड पर ही जमा होता है। इससे हर रोज कोई न कोई हादसा हो रहा है। पानी के चलते ही बाइक फिसली है। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.