जालंधर बस स्टैंड के पास नरिंदर सिनेमा की गली में निहंग सिंह ने मंगलवार रात 12 बजे के बाद देह व्यापार करती लड़कियों को सरेआम पकड़ा। बाबा को देख लड़कियां दौड़ने लगीं तो बाबा ने भी पीछे दौड़ लगाई, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों भाग निकलीं।
जालंधर में आटो चलाने वाले और तरना दल से जुड़े बाबा बख्शीश सिंह बाजड़ा ने बताया कि वह रात भर ड्राइविंग करते हैं। जालंधर शहर की गलियों से निकलते हैं। यहां नरिंदर सिनेमा की गली में हर रोज लड़कियां-लड़के खड़े मिलते हैं। ये आपत्तिजनक हालातों में होते हैं।
बाबा ने बताया कि गली में ही ये लोग नशा करते हैं और इसके बाद जिस्मफिरोशी। पुलिस आती है लेकिन हूटर की आवाज सुनते ही ये लोग छिप जाते हैं और जैसे ही पुलिस की गाड़ी या बाइक निकल जाती है तो ये लोग फिर से सड़कपर आ जाते हैं। पकड़ी गई लड़की ने पहन खा था चूड़ा
निहंग सिंह ने लाल सूट और चूड़ा पहने एक लड़की को पकड़ा तो वे कहने लगी की उसकी अभी-अभी शादी हुई है और अपनी बहन के साथ बस स्टैंड की साइड आई थी। जब उसे कहा गया कि बहन को बुलाओ कहां है तो उसने दूसरी तरफ गली में इशारा करते हुए बताया कि वहां है। जब निहंग उसे ढूंढने गया तो दोनों भाग निकलीं। सिनेमा के साथ बने कमरे में मिली नशे की सामग्री-आपत्तिजनक सामान
नरिंदर सिनेमा वाली गली में बने एक कमरे में निहंग सिंह ने रेड की तो वहां पर बड़ी मात्रा में यूज किए नशीले पदार्थ मिले। इसके साथ ही जगह-जगह कंडोम और चिट्टा लगाने के बाद फैंकी गई सिलवर की पन्नियां बिखरी मिलीं। कमरे में बाकाया सोने के लिए बिस्तर तक रखे गए थे। जिस्म फिरोशी करने वाले इन बिस्तर का रात को यूज करते हैं और फिर इन्हें फोल्ड कर अंदर ही रख जाते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.