जालंधर के आदर्श नगर में न्यू लक्ष्मी स्वीट शॉप में लगी आग।
जालंधर के न्यू लक्ष्मी स्वीट में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग सुबह साढ़े 6 बजे के करीब लगी है। इससे सारी दुकान और अंदर रखा सामान जल गया।
दुकानदार अंकुश ने बताया कि आदर्श नगर रोड पर हमारी दुकान है। सुबह यहां से गुजर रहे दूध बेचने वाले ने बताया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना पर जब वह पहुंचे तो हलकी आग थी।
इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई और इससे पहले आस-पास के लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग ज्यादा भड़क गई जिससे पूरी दुकान का सामान जल गया।
न्यू लक्ष्मी स्वीट शॉप के मालिक का बेटा अंकुश घटना की जानकारी देते हुए।
4 पॉइंट जो दुकानदार के बताए
- दुकानदार का आरोप-फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची : दुकान के मालिक अंकुश ने बताया कि जैसे ही साढ़े 6 बजे आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आधे घंटे बाद पहुंचे जबकि फायर ब्रिगेड दफ्तर की दूरी यहां से 1 किलोमीटर भी नहीं है। इससे पहले उसने फायर बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ज्यादा भड़क गई।
- लोगों ने पानी भी डाला, लेकिन पास नहीं जाया गया : अंकुश ने बताया कि 15 से 20 मिनट के अंदर आग बहुत ज्यादा भड़क गई। आग की लपटें दुकान के बाहर रोड तक आने लगीं। आस-पास के लोगों और उसने खुद पानी डालकर आग को काबू करने की कोशिश की, लेकिन पास नहीं जाया जा रहा था।
- संडे वाले दिन नाश्ते की करनी थी तैयारी : अंकुश के अनुसार उनकी पूड़ी की दुकान है। संडे वाले दिन यहां नाश्ता करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। रात को नाश्ते की तैयारी करके सोए थे। दही जमने के लिए रखा था, वो सारा आग के चलते काला पड़ गया। पूड़ी बनाने के लिए गूंथा गाया आटा और दुकान के अंदर रखी कनफेक्शनरी आइटम्स जल गईं।
PHOTOS में देखें आगजनी से हुआ नुकसान

आग के कारण जला सुबह नाश्ते के लिए तैयार किया गया सामान।

आग के कारण सिलेंडरों को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि ये फटे नहीं।

दुकान के अंदर आग से जला बेकरी का सामान।
शार्ट सर्किट होने का शक अंकुश ने बताया कि बेशक उनका कारोबार यहां सबसे अच्छा चल रहा है, लेकिन उन्हें किसी शरारती तत्व पर शक नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक शार्ट सर्किट लग रहा है। बिजली विभाग को भी आग लगने की सूचना दी गई थी, वो तारों के कनेक्शन काट गए हैं। अपने तौर पर जांच भी कर रहे हैं। आग कैसे लगी होगी, इसका कारण पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.