जालंधर के मकसूदां बाईपास पर एक स्विफ्ट कार चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर लगी लोहे की ग्रिल से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया, हालांकि एक महिला को चोटें आई हैं।
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार हाईवे पर खड़ी होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचाया और क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। सड़क सुरक्षा के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी जसविंदर सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर जा रहे थे। मकसूदां बाईपास के पास उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ की ग्रिल से टकरा गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.