जालंधर में लूट की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला पठानकोट चौक के पास डी-मार्ट के नजदीक सामने आया, जहां गन पॉइंट पर एक व्यक्ति से हजारों रुपए की नकदी लूट ली गई। लुटेरे बाइक छीनने में नाकाम रहे और मौके से फरार हो गए, जबकि उनकी पिस्तौल की म
जानकारी के अनुसार सराभा नगर निवासी कुंवरपाल सिंह किसी काम से पठानकोट चौक की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह डी-मार्ट के पास पहुंचे, बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और पिस्तौल तानकर उनका पर्स छीन लिया, जिसमें करीब 5 हजार रुपए की नकदी थी। इसके बाद आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की। पीड़ित द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों लुटेरे उससे उलझ गए और हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान मारपीट के बीच लुटेरों की पिस्तौल की मैगजीन जमीन पर गिर गई। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके चलते लुटेरे मौके से फरार हो गए।
पुलिस मौके पर पहुंच कर गिरी हुई मैगजीन को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और गिरी हुई मैगजीन को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान मैगजीन में 6 कारतूस पाए गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 304(2), 3(5), 62 BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.