सीवरेज सफाई के झगड़े के दौरान पार्षद पर तानी गई रिवाल्वर पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
जालंधर के न्यू गुरु अमरदास नगर में सीवरेज सफाई को लेकर हंगामा हो गया। सफाई को लेकर वार्ड के मौजूद और आम आदमी पार्टी से संबंधित हारे हुए पार्षद में तू-तू मैं-मैं हो गई। मौजूदा पार्षद आशू ने आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद के साथ आए एक युवक ने उस पर पिस्तौल
न्यू गुरु अमरदास नगर में हुए झगड़े में इसी कार में आए थे आरोपी। इस पर आप का स्टिकर लगा है।
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, लोगों ने करवाए शांत हंगामा और सफाई पर विवाद होने पर थाना डिवीजन-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर एकत्रित लोगों ने मुश्किल से दोनों पक्षों को शांत करवाया। थाना-1 के SHO राकेश कुमार ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जांच शुरू कर दी है। बहस की इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें गली में बड़ी संख्या में लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।

न्यू अमरदास नगर में सीवरेज की सफाई को लेकर होती बहस का सीसीटीवी।
पार्षद आशु का आरोप-मुझ पर पिस्तौल तानी गई पार्षद आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि आप नेता के साथ आए युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उन्होंने अपना बचाव करते हुए उसके हाथ पर मुक्का मार दिया और लोडेड पिस्तौल नीचे गिर गई। गनीमत रही कि गोली नहीं चली। आरोप है कि आप नेता इलाके में साफ-सफाई का काम नहीं होने दे रहा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.