महिला ने आरोपी को जूतों से पीटा।
जालंधर के बस्ती गुजा क्षेत्र में एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने एक युवती के साथ छेड़खानी की और उसकी चेन छीनने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और उसके परिवार ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी
बता दें कि पीड़ित युवती अपने घर की ओर जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे रोका। आरोपी ने युवती से ‘दिलबाग नगर’ का रास्ता पूछने और किसी खास एड्रेस के बारे में जानकारी लेने के बहाने उसे उलझा लिया।
आरोपी गले से चेन खिचने का कर रहा था प्रयास
युवती का आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने अचानक उसके साथ अश्लील हरकत की और उसकी छाती पर हाथ मारा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके गले से चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान युवती और आरोपी के बीच हाथापाई भी हुई।
घटना के युवती ने परिजनों से किया संपर्क
पीड़ित लड़की ने बताया कि वह आरोपी को पहले से नहीं जानती थी। घटना के बाद उसने तुरंत पास की एक दुकान से फोन नंबर लेकर अपने परिजनों को सूचित किया। युवती के भाई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को भागने नहीं दिया और उसे घेर कर पकड़ लिया।
CCTV में कैद हुई वारदात
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी पहले तो अपनी गलती से इनकार करता रहा, लेकिन जब वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें युवक की हरकतें साफ नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह वह लड़की का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
आरोपी के पकड़े जाने के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई भी की। इसके बाद में घटना की सूचना थाना नंबर 5 की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई है।
पुलिस मामले की कर रही जांच
युवती के परिजनों ने मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इलाके की बेटियां सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.