लड़कियों के पर्स को चोरो ने चुराया।
जालंधर के आबादपुरा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। जब काम से घर वापस जा रही दो युवतियों को एक्टिवा सवार लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। लुटेरे युवतियों का पर्स छीनकर फरार हो गए, जिसमें एक महंगा iPhone और नकदी मौजूद थी। घटना के बाद से पीड़ि
जानकारी के अनुसार, दो लड़कियां अपनी ड्यूटी खत्म करके एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रही थीं। जैसे ही वे आबादपुरा रोड की गली के पास पहुंची, पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। लड़कियों ने शोर मचाया और लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में नकोदर रोड की ओर भाग निकले।
पर्स में था iPhone और नकदी पीड़ित युवतियों ने रोते हुए बताया कि छीने गए पर्स में उनका कीमती iPhone और जरूरी दस्तावेज थे। इसके अलावा पर्स में कुछ नकदी (कैश) भी मौजूद थी। घटना के बाद युवतियों का बुरा हाल है और वे बुरी तरह डरी हुई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
CCTV कैमरों पर उठे सवाल स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में लगे CCTV कैमरे सिर्फ चालान काटने के काम आ रहे हैं, जनता की सुरक्षा के लिए नहीं। लोगों का आरोप है कि इस रोड पर आए दिन ऐसी वारदातें होती हैं। 10-15 दिनों के भीतर लूट की यह कोई पहली घटना नहीं है, जिससे स्पष्ट होता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है।
प्रशासन और सिस्टम पर फूटा गुस्सा घटनास्थल पर जमा लोगों ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज कोई भी सुरक्षित नहीं है न लड़कियां और न ही बच्चे। सिस्टम पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस गश्त बढ़ाई जाती और इन ‘लिंक रोड्स’ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते, तो शायद इन लड़कियों के साथ यह लूट न होती।
पुलिस जांच जारी फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। आस-पास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। इलाके के लोगों ने मांग की है कि लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और छीना गया सामान बरामद किया जाए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.