फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह पुलिस टीम के साथ जलालाबाद में पहुंचे । जहां उन्होंने शहीद उधम सिंह चौक में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को रोक तलाशी ली। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि न सिर्फ नाकाबंदी की गई है । बल्कि बस स्टैंड पर भी उनके द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है । गुरमीत सिंह ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के तहत शक्की लोगों के घरों पर भी छापामारी कर जांच की जाएगी। ऑपरेशन कासों चलाया जाएगा । उन्होंने कहा कि गैरकानूनी गतिविधि को लेकर पुलिस 24 घंटे अलर्ट है । किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा ।
बस स्टैंड में चलाया सर्च ऑपरेशन जानकारी देते हुए फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि आज उनके द्वारा जलालाबाद के बस स्टैंड में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है । जिसमें जलालाबाद के डीएसपी और एसएचओ सहित पुलिस टीम उनके साथ थी । जिनके द्वारा शक्की लोगों से पूछताछ करते हुए शक्की वाहनों की जांच की गई है । हालांकि अभी भी चेकिंग की जा रही है ।
जारी रहेगा पुलिस का अभियान एसएसपी ने कहा कि इसके बाद कासों आपरेशन के तहत शक्की घरों में चेकिंग की जाएगी। जो लगातार जारी है। एसएसपी ने कहा कि अब जो दोपहिया वाहन जिनपर नंबर नहीं है या फिर नंबर प्लेट पर कुछ लगाकर नंबर छिपाने का प्रयास किया गया होता है । वह वाहन खासतौर पर पुलिस के टारगेट पर है । युवाओं को किया जा रहा जागरूक हालांकि इस मामले में युवाओं को जागरूक भी किया जा रहा है । कि पुलिस नाके पर अगर आपको रोका जाता है । तो पुलिस जा सहयोग किया जाए । एसएसपी ने बताया कि आज भी वह एक्शन मोड में है । और गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.