जयपुर में दि टैक्स बार एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) राजस्थान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह और होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम 15 मार्च को होटल पार्क प्राइम में हुआ, जिसमें प्रदेश के कई कर अधिवक्ता और अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस हरफूल सिंह यादव मौजूद रहे। वहीं एडिशनल कमिश्नर एसजीएसटी डॉ. दीवा मेहता और कर जानकारी आगरा के चीफ एडिटर पराग सिंघल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का संस्था की ओर से स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
समारोह में एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. उमराव सिंह यादव, महासचिव एडवोकेट डॉ. राम चन्द्र यादव, उपाध्यक्ष गणेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. विष्णु भारद्वाज, संयुक्त सचिव बी.एल. जैन और पवन गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर पोद्दार ने की, जबकि संचालन एडवोकेट तनुज अग्रवाल ने किया।
टैक्स सिस्टम में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका
अध्यक्ष डॉ. उमराव सिंह यादव ने बताया कि टैक्स अधिवक्ताओं की यह संस्था राज्य स्तर पर कर कानूनों से जुड़े मुद्दों पर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके प्रोफेशनल स्किल को बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी।
मुख्य अतिथि हरफूल सिंह यादव ने बताया कि टैक्स सिस्टम को सही तरीके से लागू करने में कर अधिवक्ताओं और टैक्स कंसल्टेंट की भूमिका काफी अहम होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।
जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण पर दी जानकारी
कार्यक्रम में एडवोकेट तनुज अग्रवाल ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण से जुड़े प्रावधानों, कानून की बारीकियों और वकीलों के लिए उसके व्यावहारिक महत्व पर जानकारी दी। उपस्थित वकीलों ने इसे उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर और दि बार एसोसिएशन जयपुर के पदाधिकारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने होली स्नेह मिलन में एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
अंत में महासचिव डॉ. राम चन्द्र यादव ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार जताया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.