Rajasthan Third Grade Teacher Bharti : जयपुर में ताइक्वांडो के फर्जी सर्टिफिकेट से थर्ड ग्रेड टीचर की नौकरी पाने का मामला सामने आया है. एसओजी ने 19 अभ्यर्थियों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया. जांच जारी है. मामला सामने आने के बाद एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर एक साथ रेड की. गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की गई.
जयपुर में थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
मामला सामने आने के बाद एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर एक साथ रेड की. गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में 19 अभ्यर्थियों समेत कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच अभी जारी है और माना जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं.
स्पैलिंग मिस्टेक से खुला फर्जीवाडे का राज
यह मामला तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों ने ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण-पत्र के जरिए भर्ती में फायदा लिया और नौकरी हासिल कर ली. जांच के दौरान शिक्षा विभाग को भेजे गए सत्यापन ई-मेल में एक अजीब सी बात सामने आई. ई-मेल में Secretary शब्द की स्पैलिंग गलत लिखी हुई थी. इसी स्पैलिंग गलती ने अधिकारियों का ध्यान खींच लिया. जब इस ई-मेल की गहराई से जांच की गई तो पूरा मामला सामने आ गया.
एसओजी ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप राजस्थान ने जांच शुरू की तो पता चला कि ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से फर्जी ई-मेल भेजे गए थे. ऐसे ई-मेल कुल 39 अभ्यर्थियों के लिए शिक्षा विभाग को भेजे गए थे, जिनमें उनके प्रमाण-पत्रों का सत्यापन होने का दावा किया गया था.
दुबई से भेजे गए थे फर्जी ईमेल
जांच में यह भी सामने आया कि यह ई-मेल भारत से नहीं बल्कि विदेश से भेजे गए थे. एसओजी ने जानकारी जुटाने के लिए जीमेल से भी तकनीकी जानकारी मांगी थी. जांच के बाद पता चला कि दुबई में बैठकर विमलेंदु कुमार झा नाम के व्यक्ति ने ये फर्जी ई-मेल भेजे थे. जब इस बारे में ताइक्वांडो फेडरेशन से पूछताछ की गई तो उन्होंने साफ कहा कि उनके संगठन में विमलेंदु नाम का कोई व्यक्ति नहीं है. एसओजी ने इस मामले में विमलेंदु के सहयोगी रवि शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
प्रदेश के कई जिलों में एसओजी की रेड
इस मामले में एसओजी ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान फलौदी, जोधपुर, जालोर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और भीलवाड़ा में रेड की गई. इसके अलावा जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनूं, नागौर और बालोतरा में भी कार्रवाई की गई. विशाल बंसल ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के 14 जिलों के साथ-साथ हरियाणा में भी छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में 19 अभ्यर्थियों समेत कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसओजी ने सभी 20 आरोपियों को किया कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें 16 तारीख तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.