Rahul Gandhi In Lok Sabha : लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन सीमा से जुड़े मुद्दों पर सियासी टकराव तेज हो गया है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का हवाला देकर चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाने के बाद सदन का माहौल गरमा गया. सत्ता पक्ष की कड़ी आपत्तियों के बीच बहस ने राजनीतिक रंग ले लिया. इस पूरे घटनाक्रम पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर सच दबाने के आरोप लगाए. उन्होंने सरकार की घबराहट, स्पीकर की भूमिका और राष्ट्रीय सुरक्षा पर पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए, जिससे सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.