बुक फेयर में देश के दिग्गज लेखकों की किताबों का संग्रह
राजस्थान कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय बुक फेयर में हजारों किताबों का संग्रह है. इनमें खासतौर पर साहित्य, दर्शन, इतिहास, मनोविज्ञान, भूगोल, हिंदी साहित्य, फिक्शन, नॉन फिक्शन, बिजनेस, मैनेजमेंट, बायोग्राफी और हेल्थकेयर जैसी सभी प्रकार की किताबें पाठकों के लिए उपलब्ध हैं. इसके अलावा दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी घटनाओं और दिग्गज लेखकों व पब्लिशर्स की बेहतरीन किताबें भी यहां उपलब्ध हैं, जो बेस्टसेलर रही हैं. इनकी लोगों में जमकर मांग भी रहती है. बुक फेयर में इन दिनों बच्चों और युवाओं की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है. मेले में ऐसी खास किताबें हैं जिन्हें पढ़ने के बाद बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ती है.
यही कारण है कि लोग अपने बच्चों के साथ यहां बड़ी संख्या में किताबें खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं. अब तक मेले में लोग सैकड़ों किताबों की खरीदारी कर चुके हैं और लगातार यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं. फेयर में हिंदी से लेकर अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के प्रसिद्ध लेखकों की किताबें एक ही जगह उपलब्ध हैं. इनमें खासतौर पर ओशो, मुंशी प्रेमचंद, आचार्य चतुरसेन, अमृता प्रीतम और सुरेंद्र पाठक जैसे प्रसिद्ध लेखकों की सैकड़ों किताबें शामिल हैं, जिन्हें लोग यहां काफी सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं.
बुक फेयर में हर कैटेगरी पर पाठकों के लिए भारी डिस्काउंट
राजस्थान कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले की सबसे खास बात यह है कि यहां सभी स्टॉल्स पर हर कैटेगरी की किताबों पर अलग-अलग डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके चलते बाजार से कम कीमत में लोग अपनी पसंद की किताबें खरीद सकते हैं. यहां अलग-अलग स्टॉल्स पर 50% से लेकर 75% तक के डिस्काउंट पर बेहतरीन किताबें उपलब्ध हैं. बड़ी किताबों के साथ मेले में खासतौर पर पॉकेट बुक्स भी रखी गई हैं, जो बेहतरीन विषयों पर आधारित हैं. राजस्थान कॉलेज परिसर में लगा यह मेला मुख्य एंट्री गेट के पास आयोजित किया गया है, जहां विजिटर्स की एंट्री बिल्कुल फ्री है. यह पुस्तक मेला 15 मार्च तक चलेगा. मेले का समय सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.