Hyderabad Tourist Places : कोंडापुर संग्रहालय, हैदराबाद के पास, सातवाहन युग को दर्शाता है. यहाँ 8,138 से अधिक पुरावशेष, रोमन सिक्के भी शामिल हैं. यह शोधकर्ताओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है. कोंडापुर, जिसे कभी एक समृद्ध महानगर माना जाता था, इसकी खुदाई 1940 के दशक में शुरू हुई थी. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में इस स्थल से मिली कलाकृतियों को सुरक्षित रखने के लिए यहां एक स्थानीय संग्रहालय की स्थापना की गई.
कोंडापुर, जिसे कभी एक समृद्ध महानगर माना जाता था, इसकी खुदाई 1940 के दशक में शुरू हुई थी. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में इस स्थल से मिली कलाकृतियों को सुरक्षित रखने के लिए यहां एक स्थानीय संग्रहालय की स्थापना की गई. यह संग्रहालय मुख्य रूप से उस काल की सामाजिक और सांस्कृतिक जीवनशैली को दर्शाता है, जब कोंडापुर व्यापार और बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केंद्र हुआ करता था.
सातवाहन काल की झलक दिखाता संग्रहालय
इस संग्रहालय में लगभग 8,138 से अधिक पुरावशेष प्रदर्शित हैं. गैलरी में प्रवेश करते ही सबसे पहले मिट्टी के बर्तनों और ईंटों की बनावट ध्यान आकर्षित करती है. यहां प्रदर्शित सिक्कों का संग्रह विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसमें रोमन सिक्के भी शामिल हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि प्राचीन काल में इस क्षेत्र का व्यापार विदेशों, विशेषकर रोम से होता था.
इसके अलावा संग्रहालय में टेराकोटा की मूर्तियां, कीमती पत्थरों के मनके, चूड़ियां और लोहे व तांबे के उपकरण सुरक्षित रखे गए हैं. बौद्ध धर्म से जुड़ी कलाकृतियां और स्तूपों के अवशेष यह दर्शाते हैं कि कोंडापुर कभी आध्यात्मिक शांति और धार्मिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र था. यहां की बारीक नक्काशी उस समय के कारीगरों की उच्च स्तरीय कलात्मकता को उजागर करती है.
पर्यटकों और शोधकर्ताओं के लिए खास आकर्षण
कोंडापुर संग्रहालय केवल घूमने की जगह नहीं, बल्कि शोधकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र भी है. हाल के वर्षों में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो तकनीकी प्रगति के इस दौर में अपनी ऐतिहासिक जड़ों को समझने के लिए यहां पहुंचते हैं. यह स्थल अतीत और वर्तमान के बीच एक सेतु का कार्य करता है.
यह संग्रहालय हैदराबाद से लगभग 70 किलोमीटर दूर संगारेड्डी जिले में स्थित है. यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है. संग्रहालय शनिवार से गुरुवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है, जबकि शुक्रवार को अवकाश रहता है. यदि आप इतिहास प्रेमी हैं और प्राचीन दक्षिण भारत की जीवनशैली को करीब से देखना चाहते हैं, तो कोंडापुर संग्रहालय की यात्रा आपके लिए विशेष अनुभव साबित हो सकती है. यह स्थल हमें याद दिलाता है कि हमारा अतीत कितना समृद्ध और प्रभावशाली रहा है.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.