Jal Jeevan Mission scam: राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन घोटाले की जांच अभिनेता सलमान खान के फॉर्म हाउस तक पहुंच गई है. एसीबी को सूचना मिली थी कि घोटाले के आरोप रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सलमान खान के फॉर्म हाउस में छुपे हो सकते हैं. गुप्त सूचना के बाद एसीबी की टीम मुंबई पुलिस को साथ लेकर सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस में पहुंची थी. हालांकि उसे वहां से कुछ भी हाथ नहीं लगा.
बताया जा रहा है कि सलमान खान और सुबोध अग्रवाल की स्कूलिंग एक साथ हुई है.
सुबोध अग्रवाल से सलमान खान का क्या रिश्ता?
एसीबी की टीम सलमान खान के मुंबई के पास पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पहुंची थी. पता चला कि एसीबी की टीम सुबोध अग्रवाल की तलाश में सलमान खान के फॉर्म हाउस पहुंची है. यह खबर सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर सलमान खान और सुबोध अग्रवाल का क्या रिश्ता है. जांच में पता चला कि सुबोध अग्रवाल और सलमान खान की स्कूलिंग एक साथ हुई है. दोनों ग्वालियर के एक स्कूल में साथ रहकर पढ़ाई कर चुके हैं. यानी स्कूलिंग के दौर से ही सलमान खान और सुबोध अग्रवाल की दोस्ती है.
188 ठिकानों पर रेड पर, लापता है सुबोध अग्रवाल
जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की टीम सुबोध अग्रवाल की तलाश में चार राज्यों के 188 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. इसके अलावा करीब 150 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अब तक हाथ खाली हैं. इस चर्चित घोटाले में पीएचडी के 10 अधिकारियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है.
गिरफ्तार अफसरों से लंबी पूछताछ हो चुकी है. बड़ी बात यह है कि जिस तरीके से रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल पर आरोप हैं, उनसे पूछताछ होना बहुत जरूरी है. इसी वजह से एसीबी की टीम जगह-जगह उनके संभावित तमाम ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
बताया जा रहा है कि गुरुवार को एसीबी को ये सूचना मिली थी कि सुबोध अग्रवाल सलमान खान के मुंबई स्थित पनवेल फॉर्म हाउस में छुपा हो सकता है. ग्वालियर का एक प्रसिद्ध प्राइवेट स्कूल है. उसी स्कूल से सलमान और सुबोध अग्रवाल पास आउट रहे हैं. इसी आधार पर एसीबी को एक सूचना मिली थी जिसको बहुत गंभीरता के साथ एसीबी ने लिया. मुंबई पुलिस को अपने साथ लेकर एसीबी ने एक सलमान के फॉर्म हाउस पर दबिश दी, लेकिन वहां सुबोध अग्रवाल नहीं मिला.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.