Income Tax raid at Kanha Restaurant: कान्हा रेस्टोरेंट में तीन दिनों से जारी आयकर विभाग की छापेमारी में शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ. कान्हा रेस्टोरेंट में दीवारों के पीछे स्ट्रांग रूम बनाकर जेवरात छुपाए गए थे. बताया जा रहा है कि करोड़ो रुपये के जेवरात मिल हैं. इनके मूल्यांकन के लिए टीमें लगाई गई हैं. कान्हा रेस्टोरेंट पर सौ करोड़ रुपये के टैक्स चोरी के आरोप हैं.
जयपुर से मुंबई तक छापेमारी
कान्हा रेस्टोरेंट के जयपुर सहित राजस्थान के 6 शहरों और मुंबई के कुल 33 ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं. टीम वित्तीय दस्तावेज, हार्ड डिस्क और बैंक खातों की जांच कर रही है.
100 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप
कान्हा रेस्टोरेंट पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स चोरी का आरोप है. अब तक जांच में 50 लाख कैश और 8 बैंक लॉकर मिले हैं. टैक्स चोरी के पैसे अलग अलग जगहों पर निवेश के आरोप हैं. कान्हा के होटल्स पर भी IT टीम ने मारी रेड. आमेर में होटल ताज और कूकस में कुंदन वन पर जांच.
इस छापेमारी के दौरान कान्हा रेस्टोरेंट में बिक्री बंद नहीं की गई है. आयकर टीम ने आम ग्राहकों को परेशान नहीं किया है. रेस्टोरेंट में सेल्स का काम रोज की तरह ही चल रहा है. केवल अंदरूनी कमरों और ऑफिसों में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.