कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय वेडिंग सेरेमनी: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और हरियाणा की शिप्रा शर्मा का विवाह आज जयपुर के ताज आमेर होटल में वैदिक रीति से संपन्न होगा. शादी से पहले मेहंदी, हल्दी, संगीत और मायरा-भात जैसी रस्में धूमधाम से आयोजित हुईं, जिनमें जया किशोरी और बी प्राक सहित कई सेलिब्रिटी शामिल रहे. शादी में देशभर के संतों, नेताओं और वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना है. होटल में सुरक्षा के लिए 250 बाउंसर्स तैनात किए गए हैं. दोनों परिवारों की सहमति से तय इस रिश्ते को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है.
वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी जयपुर के ताज आमेर होटल में आज होने जा रही है. शादी समारोह के लिए बुधवार को जयपुर में मायरा-भात की रस्म हुई, जिसमें कथावाचक जया किशोरी, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक सहित कई सेलिब्रिटी भी मौजूद रहे. शुक्रवार को इंद्रेश उपाध्याय हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेंगे.

इंद्रेश उपाध्याय की शादी से पहले की सभी रस्में निभाने के बाद उनका परिवार गुरुवार को जयपुर के ताज आमेर होटल में मायरा की रस्म के लिए गाजे-बाजे साथ पहुंचे. इस दौरान इंद्रेश उपाध्याय खुद ठाकुर जी की पालकी उठाकर पहुंचे और माता-पिता सहित अन्य मेहमान विंटेज कार में होटल पहुंचे. शादी की रस्में और कार्यक्रम के दौरान इंद्रेश उपाध्याय के माता-पिता ने किया डांस भी किया.

जयपुर पहुंचे से पहले इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी की शुभ रस्में और रिति-रिवाज बड़ी धूमधाम से हुई. जिसमें मेहंदी-हल्दी की रस्म, संगीत रस्म, मायरा-भात की रस्म में दोनों परिवार के लोग शामिल रहे. खासतौर पर हल्दी- मेहंदी कार्यक्रम को किलोल कुंज नाम दिया. वहीं हल्दी- मेहंदी की रस्म को पिंक थीम पर सजाया गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इंद्रेश और शिप्रा की शादी से पहले तीन दिन चले विवाह समारोह की सभी रस्मों के बाद अब जयपुर के होटल ताज आमेर में वैदिक रीति-रिवाज से होने वाले विवाह का मुख्य फंक्शन शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा. शादी के लिए दोनों परिवारों के सदस्य और मेहमान जयपुर पहुंच चुके हैं और सभी तैयारियां हो चुकी है. होटल में कुंदन वन में भात मायरा की रस्म हुई. ऐसे ही होटल के अलग-अलग वैन्यू में शादी की विशेष रस्में होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी है.

इंद्रेश और शिप्रा से पहले ख़ासतौर पर एक विशेष आमंत्रण पत्र तैयार कराया गया है. जिसे वृंदावनधाम के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है. इसमें राधारमणजी से मिश्री-इलायची, तुलसी सहित अन्य मंदिरों से लड्डू भेजे थे, शादी का विशेष आमंत्रण पत्र मंदिरों के अलावा कुछ विशेष मेहमानों को भेजा गया था.

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी के लिए खासतौर पर छोटी काशी को चुना गया है, जहां जयपुर के दिल्ली रोड़ पर कूकस इलाके में स्थित होटल ताज आमेर में शादी की मुख्य रस्में होगी. शादी के इस वैन्यू पर लगातार VIP मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया हैं, और होटल ताज आमेर में गुरुवार से ही हलचल बढ़ गई है. होटल के एक हिस्से में भव्य टेंट के साथ सजावट की गई है. साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से होटल में 250 बाउंसर्स और कथावाचक के शिष्यों की टीम अलग से मौजूद रहेगी. इससे पहले होटल में मेहंदी-हल्दी के प्रोग्राम के लिए सिक्योरिटी एजेंसी ने करीब 100 बाउंसर्स की टीम लगाई है.

इंद्रेश और शिप्रा की शादी के लिए जयपुर में नामचीन हस्तियों का जमावड़ा लगने जा रहा है. शादी में खासतौर पर कई दिग्गज नेता, संत और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल होंगे, साथ ही शादी में देश-विदेश से अन् प्रमुख अतिथियों के पहुंचने की संभावना भी है. शादी में कुल 500 VIP मेहमान शामिल होंगे, जिनमें खास 50 मेहमानों योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, समेत वृन्दावन के कई बड़े संत-महंत शामिल हो सकते हैं. अन्य मेहमानों के अलावा खासतौर पल शादी में जयपुर के बड़े मंदिरों के प्रमुख संत-महंत भी मौजूद रहेंगे.

इंद्रेश उपाध्याय की शादी को लेकर उनके भक्तों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है और ख़ासतौर लोग उनकी दुल्हनिया शिप्रा शर्मा को लेकर खूब चर्चाएं कर रहें हैं. आपको बता दें इंद्रेश उपाध्याय जिनके साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं वह शिप्रा शर्मा हरियाणा के यमुना नगर की मूल निवासी हैं. उनके पिता पंडित हरेंद्र शर्मा डीएसपी रह चुके हैं. फिलहाल शिप्रा का परिवार पंजाब के अमृतसर में रहता है. बताया जाता है कि दोनों के परिवारों में पुराने परिचित और घनिष्ठता रही है. जिसके चलते पूरे परिवार की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ. अब शादी और शिप्रा को लेकर लोगों में उनके बारे में जानने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है.

अगर बात करें इंद्रेश उपाध्याय को परिचय की तो 7 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन उनका जन्म हुआ था. अब वह भारत के जाने-माने कथावाचक हैं और उनके पिता श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री भी प्रसिद्ध कथावाचक हैं. इंद्रेश उपाध्याय के दादा-दादी स्व. श्रीमन्द्रवती और पंडित राम उन उपाध्याय भी धार्मिक पृष्ठभूमि के जाने-माने नाम रहे हैं. सोशल मीडिया पर पर इंद्रेश उपाध्याय की बड़ी फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 21 लाख फोलोअर्स हैं जो उनके प्रवचनों और भजनों को लोग सुनते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.