Rajasthan Cabinet Meeting Update : राजस्थान कैबिनेट ने भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कानूनों में संशोधन, पेड़ काटने पर जुर्माना बढ़ाया, किशनगढ़ एयरपोर्ट विस्तार और अनुकंपा नियुक्ति में राहत के फैसले लिए हैं.
पश्चिमी राजस्थान में पेड़ काटने की बढ़ती घटनाओं पर भी सरकार ने कठोर रुख अपनाया है. अब तक 100 रुपये के जुर्माने वाले प्रावधान को संशोधित कर 1000 रुपये का दंड निर्धारित किया गया है. सरकार का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दंड बढ़ाना जरूरी था. इसके साथ ही कई मामलों में आर्थिक दंड से संबंधित पुराने प्रावधानों को भी संशोधित किया गया है ताकि दंडात्मक व्यवस्था को समयानुकूल और प्रभावी बनाया जा सके.
किशनगढ़ एयरपोर्ट को मिलेगा विस्तार, जयपुर एयरपोर्ट का विकल्प बनेगा
कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया कि किशनगढ़ एयरपोर्ट को अतिरिक्त 15 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी. सरकार का उद्देश्य है कि भविष्य में इसे जयपुर एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में विकसित किया जा सके. बढ़ते वायु यातायात और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में राहत
बैठक में अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भी राहतभरा निर्णय लिया गया. अब आवेदन करने की अवधि 90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दी गई है. इससे ऐसे परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा जो आकस्मिक परिस्थितियों में समय पर दस्तावेज़ एकत्र नहीं कर पाते थे.
यह खबर अपडेट की जा रही. तब तक पढ़ते रहें न्यूज18 राजस्थान.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.