RPSC AEN-Civil Recruitment Exam-2022: RPSC की AEN-सिविल भर्ती परीक्षा-2022 में गड़बड़ी मामले में एसओजी ने बड़ी सफलता हासिल की है. हाईटेक तरीके से नकल कराने वाला गिरफ्तार. डमी कैंडिडेट को नकल करवाने वाला अजीत कुमार गिरफ्तार. 1 मई 2023 को आयोजित की गई थी परीक्षा. इंद्राज सिंह की जगह गुरदीप दास ने दी थी परीक्षा. मूल अभ्यर्थी इंद्राज सिंह, सहयोगी परमेश्वर लाल हो चुके हैं गिरफ्तार. अन्य सहयोग सलमान और गुरदीप दास भी हो चुके हैं गिरफ्तार. गुरदीप ने स्मार्ट डिवाइस के जरिए इंद्राज की जगह दी परीक्षा.
आरपीएसी परीक्षा में नकल मामले में आरोपी अजित कुमार गिरफ्तार.
इस मामले में पहले ही मूल अभ्यर्थी इंद्राज सिंह और उसके सहयोगी परमेश्वर लाल को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, सहयोगी सलमान और डमी अभ्यर्थी गुरदीप दास भी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं.
एसओजी की जांच में पता चला कि गुरदीप दास ने स्मार्ट डिवाइस की मदद से इंद्राज सिंह के स्थान पर परीक्षा दी थी. परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र की तस्वीरें स्मार्ट डिवाइस के जरिए बाहर भेजी जाती थीं. इसके बाद अजीत कुमार बाहर बैठकर पेपर हल करता था और जवाब वापस भेजे जाते थे.
जांच में यह भी सामने आया है कि स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ जैसे उपकरणों का इस्तेमाल कर इस तरह की नकल कई राज्यों में करवाई जा रही थी. अब तक इस मामले में एक अभ्यर्थी, एक डमी कैंडिडेट समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.