Handikheda Baba News: राजस्थान और हरियाणा में विवादों के कारण चर्चा में आए हांडीखेड़ा बाबा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनका नया ठिकाना दिल्ली बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो में वह बर्फ से भरे ड्रम में बैठकर तपस्या करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि विवादों के बाद अब उन्होंने दिल्ली में अपना नया दरबार शुरू किया है.
गांव वालों ने पाखंडी बताकर हांडीखेड़ा बाबा को हरियाणा के बाद राजस्थान से खदेड़ा.
हांडीखेड़ा बाबा की असली पहचान क्या है?
जानकारी के अनुसार हांडीखेड़ा बाबा का असली नाम संजय भगत बताया जाता है. अब वह अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी पूजा के साथ मिलकर दरबार चला रहे हैं. दोनों ने अपने इस ठिकाने का नाम राधिका धाम रखा है, जहां लोग अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं. वायरल वीडियो में यह भी दिख रहा है कि झाड़फूंक के बदले लोगों से सरसों का तेल और अनाज लिया जा रहा है.
महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ाया था हांडीखेड़ा बाबा
संजय भगत ने सबसे पहले हरियाणा के सिरसा जिले के हांडीखेड़ा गांव से अपना दरबार शुरू किया था. लेकिन झाड़फूंक के नाम पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद वहां काफी विवाद खड़ा हो गया था. इसके बाद ग्रामीणों के विरोध के चलते उन्हें गांव छोड़ना पड़ा.
सैलून, कबाड़ी, किराने का धंधा छोड़ कैसे बाबा बना संजय भगत
बताया जाता है कि इसके बाद उन्होंने राजस्थान में भी डेरा जमाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ने पर वहां भी उन्हें अपना ठिकाना छोड़ना पड़ा. गांव के लोगों के मुताबिक संजय भगत तीन भाइयों में मंझले हैं. करीब 10 साल पहले तक वह खेती का काम करते थे. बाद में उन्होंने हेयर ड्रेसिंग सीखी और कुछ समय तक कबाड़ का काम भी किया. इसके अलावा उन्होंने किराने की दुकान भी खोली, लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं चल पाई. कुछ समय बाद दुकान भी बंद करने के बाद बिना किसी को बताए वह गांव से बाहर चला गया. बताया जाता है कि करीब नौ साल पहले उसने शादी भी की, लेकिन उसकी अपनी कोई संतान नहीं है. संतान सुख को पाने के लिए उसने अपने भाई की बेटी को गोद लिया है.
करीब दो से ढाई साल पहले उन्होंने दावा किया कि उन्हें किसी गुरु से दीक्षा मिली है, जिसके बाद उन्होंने झाड़फूंक और कथित चमत्कारों का काम शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होने के बाद धीरे-धीरे उनके दरबार में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी. अब दिल्ली में सामने आए नए वीडियो के बाद हांडीखेड़ा बाबा एक बार फिर चर्चा में हैं.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.