महिलाओं की क्रम के साथ किया गया है छेड़डाड़
खास बात यह है कि छेड़छाड़ केवल महिलाओं की कब्रों के साथ ही की गई है. पुरुषों की कब्रों को छुआ तक नहीं गया. इससे स्थानीय लोगों का शक और गहरा गया है कि कहीं यह तंत्र-मंत्र या काले जादू के लिए तो नहीं किया जा रहा है या फिर तस्करी का तो कोई खेल नहीं चल रहा है. कुछ निवासियों ने बताया कि कब्रिस्तान के आस-पास रात में संदिग्धों की आवाजाही देखी गई थी, लेकिन अंधेरे के कारण पहचान नहीं हो सकी. लोगों का कहना है कि मृतकों की नींद कौन बेचैन कर रहा है? अगर तांत्रिक क्रियाओं के लिए कफन चुराए जा रहे हैं, तो ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
6 महीने पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना
यह कोई पहली घटना नहीं है. लगभग 6 महीने पहले, जनवरी 2025 में इसी कब्रिस्तान में एक समान मामला सामने आया था, जब तीन कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई थी. उस समय भी महिलाओं की कब्रों से कफन गायब हो गए थे, और पुलिस ने तंत्र-मंत्र के एंगल से जांच की थी. हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था, जिससे इलाके में असुरक्षा की भावना बनी रही. पिछली बार भी शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.अब फिर वही कहानी दोहराई जा रही है.
पुलिस ने शुरू कर दी है मामले की जांच
इस घटना के बाद शास्त्री नगर क्षेत्र में तनाव का माहौल है. असामाजिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. हालांकि सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में कब्रों के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एडीसीपी नॉर्थ-II बजरंग सिंह शेखावत ने खुद घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि हमने फोरेंसिक टीम को बुलाया है, जो मिट्टी के नमूने और अन्य साक्ष्य इकट्ठा कर रही है. कब्रिस्तान के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.