जयपुर नगर निगम की रेवेन्यू टीम ने आज बकाया यूडीटैक्स जमा नहीं करवाने पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए एक क्रिकेट स्टेडियम सीज किया है। इस स्टेडियम का नाम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी के नाम से रखा है। इस स्टेडियम पर करीब 42.38 लाख यूडीटैक्स बकाया था। मुरलीपुरा जोन के उपायुक्त पवन शर्मा ने बताया- स्टेडियम पर साल 2007 से 2025 तक का नगरीय विकास शुल्क बकाया था, जिसे जमा करवाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया। लेकिन नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज रेवेन्यू टीम ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए स्टेडियम को सील किया। इस स्टेडियम के अलावा मुरलीपुरा जोन एरिया में कुछ दुकानों को भी 2.86 लाख रुपए का बकाया यूडीटैक्स जमा नहीं करवाने पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए सील किया। सांगानेर और जगतपुरा में भी कार्रवाई नगर निगम की टीम ने सांगानेर और जगतपुरा जोन एरिया में भी बकाया यूडीटैक्स जमा नहीं करवाने पर कुर्की की कार्रवाई की। जगतपुरा जोन में अलग-अलग स्थानों पर बकाया यूडीटैक्स होने पर 3 सम्पत्तियां और सांगानेर जोन में 6 सम्पत्तियों को सील किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.