कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत बचे हुए पांच में से चार जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। सुनील शर्मा को जयपुर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। दिग्विजय सिंह पुरावत को प्रतापगढ़, वीरेंद्र सिंह गुर्जर को झालावाड़ और हंसराज मीणा को बारां जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राजसमंद में जिलाध्यक्ष की घोषणा अब भी होना बाकी है। इससे पहले नवंबर में कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। कांग्रेस संगठन के हिसाब से 50 जिले हैं। अब तक 49 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। राहुल गांधी के फॉर्मूले पर रायशुमारी करने के बाद जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। लोकसभा चुनावों में सुनील शर्मा को जयपुर शहर से कांग्रेस टिकट दिया, विवाद के बाद टिकट सरेंडर किया था कांग्रेस के जयपुर शहर जिलाध्यक्ष बनाए गए सुनील शर्मा को 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने जयपुर शहर से टिकट दिया था। उस समय आरएसएस से जुड़ी संस्था के एक मंच पर उनकी मौजूदगी को लेकर विवाद हो गया था। उस विवाद के बाद सुनील शर्मा ने टिकट सरेंडर कर दिया था। लोकसभा चुनावों में सुनील शर्मा के टिकट सरेंडर करने के बाद पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया गया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.